Please Translate

1

Working Model and Discription

 (1)

1. कोण - शून्य निवेश नवाचार अन्तर्गत दोनों किरणों के बीच के झुकाव को बदल बदल कर कोण की अवधारणा और कोणों के प्रकार की समझ विकसित की जाती है।
2. त्रिविमीय आकृति पॉप अप बुक - इस बुक को ओपन करने पर त्रिविमीय गणितीय आकृतियां घन, घनाभ, बेलन, शंकु, गोला, अर्द्ध गोला 3D आकार में आकर्षक रूप में दिखाई देती है। प्रत्येक आकृति के नीचे ब्ल्यू रंग के फोल्डर को ओपन करने पर विद्यार्थी को उस आकृति से संबंधित सम्पूर्ण जानकारी प्राप्त हो जाती है।
(2)
1. भिन्न जोड़ घटाव काउंटर मॉडल - इसमें दो रंग के कई काउंटर लिए जाते हैं। 2/5 को दर्शाने के लिए सफेद रंग के दो काउंटर और सिल्वर रंग के तीन काउंटर पास पास रखते हैं। ऐसे ही भिन्नों को जोड़ और घटाव करते हैं।
2. दो अंकों की संख्याओं का अर्द्ध चक्र - अर्द्ध चक्र में बने तीर पर पर संख्या को बदल बदल कर चिपकाते हैं (इनमें चुंबक लगा हुआ है) और तीर को परिधि की संख्याओं के आगे और पीछे क्रमशः के जाते हैं जिससे नई नई संख्याएं बनती जाती है।
(3)
1. शून्य की अवधारणा - इसमें तीन चक्र है। दो बड़े चक्र समान आकार के जिन्हें घुमाने के लिए कुल्फी की डंडियां जुड़ी हुई है और एक ऊपर सफेद छोटा चक्र जो बड़े पीले चक्र के साथ चिपका है और इसके साथ घूमता है। छोटे चक्र का एक भाग मोड़ सकते हैं जिसके नीचे अंक लिखे होते हैं।दोनों कुल्फी की डंडी जब पास पास होती है तो दस सेव दिखाई देते हैं। विद्यार्थी को गिनने का निर्देश देते हैं।फिर छोटे चक्र के भाग को मोड़ने पर संख्या 10 दिखाई देती है। पीले रंग के चक्र को घड़ी की विपरीत दिशा में घुमाते हैं । एक एक सेव और इसी प्रकार संख्या कम होती जाती है। अंत में एक सेव के बाद फिर पीले चक्र को घुमाते हैं ,अब सेव नहीं दिखाई देता है अर्थात् कुछ नहीं । अर्थात् शून्य। इस वर्किंग मॉडल से पूर्ववर्ती और परवर्ती की अवधारणा को भी मनोरंजक तरीके से बताते हैं।
2. भिन्न, दशमलव रूप और प्रतिशत स्प्पिनार - ऊपर के चक्र में तीन कट बने हुए हैं। इसे एक बार घुमाने पर एक कट में भिन्न, दूसरे कट में दशमलव मान और तीसरे कट में उसका प्रतिशत मान दिखाई देता है। ऐसे कई मान इसमें प्राप्त होते हैं।
(4)
1. सप्ताह के दिन चक्र - इसकी सहायता से चक्र को घुमाकर किसी भी दिन के पहले और बाद में आने वाले दिन का ज्ञान विद्यार्थियों को करवाया जाता है। जैसे - चक्र को घुमाने पर
Today is के सामने Friday आ रहा हो तो विद्यार्थियों से प्रश्न पूछते हैं
1. Today is Friday.
2.Yesterday was Thursday.
3. Tomorrow will be Saturday.
2.Prepositions -
3D चित्र में चुंबक की सहायता से गेंद (गेंद में लोहे का वाइसर लगा है) को खिसकाकर गेंद की स्थिति बदलते जाते हैं और प्रश्न पूछकर खेल खेल में विद्यार्थियों को Prepositions - on, under, over, far, near, between, in, out आदि की जानकारी मनोरंजक तरीके से दी जाती है।
(5)
Maths Floor Game -
स्थानीय मान, विस्तारित रूप, संख्या अंकों में, शब्दों में -
यह मैथ्स फ्लोर गेम स्टार क्वालिटी फ्लेक्स में 9 फीट लंबाई और 6 फीट चौड़ाई में बहुत ही आकर्षक रंगों में छपा हुआ है।
0 से 9 अंकों के 8x8 इंच के कुछ कार्ड और नकली भारतीय मुद्रा लेते हैं। जमीन पर दरी बिछाकर इस गेम को नीचे बीच में बिछा देते हैं। सभी विद्यार्थियों को इसके चारों और खड़ा कर देते हैं। चार विद्यार्थियों को अंक कार्ड और चार विद्यार्थियों को नकली मुद्रा दे देते हैं। पहले सबसे ऊपर वाले खाली खानों में प्रत्येक में एक एक अंक कार्ड विद्यार्थियों से रखवाते हैं। सभी विद्यार्थियों से बनने वाली संख्या का उच्च स्वर में बुलवाते हैं और दोहराते हैं। जैसे 5324 - पांच हजार तीन सौ चौबीस। अब सबसे नीचे वाले खाने में अंक के संगत खाने में नकली मुद्रा रखते हैं। जैसे - 5 के नीचे हजार के पांच, 3 के नीचे सौ के तीन, 2 के नीचे दस के दो और 4 के नीचे एक एक के चार नकली मुद्रा रखवाते हैं। इससे संख्या का विस्तारित रूप बन जाता है।
विद्यालय में ऐसे कई गेम है। यह गेम कयामपुर के समाजसेवी श्री ज्ञानचंद जी जैन के सहयोग से विद्यालय में उपलब्ध हुआ है।
(6)
1.वृत्त आलेख (पाई चार्ट) वर्किंग मॉडल - इस पाई चार्ट वर्किंग मॉडल की सहायता से उन सभी प्रश्नों के पाई चार्ट को बताया जा सकता है जिसमें 4 या 4 से कम प्रेक्षण दिए गए हो। प्रत्येक डिस्क के एक भाग का मान 5% है। प्रश्न के अनुसार प्रत्येक डिस्क को घुमाकर पाई चार्ट को प्रदर्शित किया जाता है। इस प्रकार एक ही मॉडल से पाई चार्ट के कई प्रश्नों को हल किया जा सकता है।
2. त्रिविमीय निर्देशांक पद्धति फोल्डर - इस पॉप अप फोल्डर को ओपन करने पर यह 3D आकार में खुल जाता है। इसमें X, Y और Z तीनों अक्ष बन जाते हैं। अब किसी भी 3D वस्तु , जिसके शिर्षो के निर्देशांक ज्ञात करना हो , इस पर रखकर ज्ञात कर सकते हैं।
(7)
1. आकर्षक Colour pop up card - इसकी सहायता से colour और दैनिक जीवन में उस कलर से संबंधित वस्तु का ज्ञान होता है। जब इस कार्ड को ओपन किया जाता है तो बहुत ही आकर्षक रूप में त्रिविमीय आकार में ओपन होता है।
2. शिर्षाभिमुख कोण - एक दूसरे को प्रतिच्छेद करने वाली छड़ों को घुमाते हैं तो सम्मुख कोणों की माप बदलती है। सम्मुख कोणों की यह माप प्रायोगिक रूप में इस मॉडल में हमें बदलते हुए आमने सामने के रंगों का क्षेत्रफल बदलते हुए दिखाई देती है यह सम्मुख रंगों का क्षेत्रफल हमेशा सम्मान रहता है और सम्मुख कोणों की माप इसमें लगे 360 अंश के चांदे से कर ली जाती है जो हमेशा बराबर होती है।
(8)
1. अंग्रेजी शब्द निर्माण फ्लॉवर स्प्पिनर - ऊपर के पीले रंग के फ्लॉवर को घुमाने पर गुलाबी रंग में लिखे अक्षर के आगे अंग्रेजी का नया अक्षर आने से नए नए शब्द बनते जाते हैं।
2. Animals and their house magnetic cards - मैग्नेटिक बोर्ड पर एक एनिमल और उसके घर के मैग्नेटिक कार्ड को लगाकर इसके बारे में जानकारी देते हैं। फिर game द्वारा पहले घर का मैग्नेटिक कार्ड लगाकर उसमें रहने वाले जानवर के बारे में प्रश्न पूछते हैं और उस जानवर का मैग्नेटिक कार्ड बोर्ड पर लगा देते हैं। जैसे -
Den का मैग्नेटिक कार्ड बोर्ड पर लगाकर
Q. Who does live in the den?
विद्यार्थी उत्तर देते हैं -
Ans. Lion lives in the den.
अब लायन का मैग्नेटिक कार्ड बोर्ड पर लगा देते हैं।
(9)
1. Opposite words colourful cube
2. आकर्षक जोड़ मशीन - इसकी सहायता से बेसिक जोड़ आसानी से समझ में आता है।
इसमें प्रत्येक संख्या के संगत स्ट्रिप में सबसे ऊपर वाले खाने में उतने ही कंचें रखे जाते हैं। जिस संख्या की स्ट्रिप बाहर खींचते हैं उतने कंचे सबसे नीचे बने छिद्र में से बाहर निकलते हैं। जैसे संख्या 3 वाली स्ट्रिप और संख्या 5 वाली स्ट्रिप बाहर निकालने पर नीचे छिद्र में से निकलने वाले कुल कंचों की संख्या , संख्या 3 और 5 का जोड़ होती है।
(10)
1. जोड़ घटाव के चिन्हों को समझने का बहुत ही सटीक, सही और आकर्षक जादुई काउंटर मॉडल। + +, + -, - +, - - के उत्तर का चिन्ह बिना किसी शंका के हमेशा सही आता है।
2. छोटी बड़ी भिन्न, भिनों का जोड़ बताने का आसान सा सैंडविच मॉडल।
(11)
1. महत्तम समापवर्तक ज्ञात करने का बटन मॉडल
2. बेसिक घटाव मैग्नेटिक काउंटर मॉडल - बड़ी संख्या जितने मैग्नेटिक लाल रंग के काउंटर को पीले भाग में लगा देते हैं जितनी संख्या घटाना हो उतने काउंटर जब छोटे तीर की दिशा में नीचे खिसकाते हैं तो ये काउंटर तीर के पास बने छिद्र में से निकलकर पीछे गिर जाते हैं।
शेष बचे काउंटर को बड़े तीर की दिशा में खिसकाकर नीचे ऑरेंज रंग के भाग में ले आते हैं। इन काउंटर की संख्या घटाव का मान होता है।
(12)
1. त्रिभुज के तीनों अंतः कोणों का योग 180 अंश होता है को सिद्ध करने का आकर्षक वर्किंग मॉडल
2. पाइथोगोरस प्रमेय समकोण त्रिभुज में कर्ण का वर्ग अन्य दो भुजाओं के वर्ग के योग के बराबर होता है को सिद्ध करने का आकर्षक वर्किंग मॉडल
(13)
1.अंग्रेजी पॉप अप बुक दैनिक क्रिया शब्द वर्किंग मॉडल - पुस्तक को खोलने पर 3D आकृति दिखाई देती है और उसके नीचे रंगीन कागज में होने वाली क्रिया का शब्द दिखाई देता है।
2. भिन्न स्पिनर व्हील - ऊपर के व्हील को घुमाने पर एक कट आउट में से दिखने वाले 6 में से रंगीन भाग का मान दूसरे छोटे कट में दिखाई देता है।
(14)
1. भिन्न स्ट्रिप वर्किंग मॉडल की सहायता से भिन्न की अवधारणा, छोटी भिन्न, बड़ी भिन्न, भिनों का जोड़ आदि को बताया जाता है।
2. कोण स्पिनर व्हील वर्किंग मॉडल में कुल्फी की नीचे वाली डंडी स्थिर है और ऊपर वाली डंडी को जैसे - जैसे ऊपर खिसकाते जाते हैं ग्रीन कलर का कोण वाला क्षेत्रफल बढ़ता जाता है और purple colour में बने छिद्र में से दिख रहे नीचे लगे चांदे का अंक कोण का मान होता है।
(15)
1. जोड़ - घटाव चक्री में लाल तीर के सामने की संख्या में छोटी चक्री की कोई से भी संख्या को जोड़ने पर उसके सामने की बड़ी चक्री पर लिखी संख्या उनका जोड़ होता है तथा घटाव इसकी विपरीत क्रिया।
2. भाग क्रिया वर्किंग मॉडल
(16)
1. संख्या रेखा वर्किंग मॉडल - इसके द्वारा संख्याओं का जोड़ , घटाव, गुणा और भाग, भिन्न, सम, विषम आदि को प्रायोगिक तरीके से बताया जाता है।
2. बहिष्कोण प्रमेय वर्किंग मॉडल -इसके द्वारा बहिष्कोण प्रमेय को प्रायोगिक तरीके से सिद्ध करके बताते हैं।
(17)
1. हासिल के दो अंकों के जोड़ का वर्किंग मॉडल
2. त्रिभुज के प्रकार और उनकी विशेषताओं की मैजिक फ्लिप बुक वर्किंग मॉडल
(18)
1. रैखिक युग्म अभिगृहित वर्किंग मॉडल
2. LCM & HCF वर्किंग मॉडल
(19)
1.भिन्न चक्री, घड़ी के कांटा घूमने के भाग, वृत्त की अवधारणा की सभी अवधारणाएं, त्रिभुज के प्रकार, कोण के प्रकार, चतुर्भुज के प्रकार आदि को एक ही tlm से समझाया जा सकता है।
2. घटाव मशीन द्वारा घटाव की बेसिक अवधारणा को समझाया जाता है।










































































































































































































































No comments:

Post a Comment

It's all about friendly conversation here at small Review. I'd love to hear your thouths!
Be sure to check back again because I do make every effort to reply to your comments here.
Please follow our link in the right on the top of the page to get notifications of our new posts.